अमन ग्रुप का बढ़ता कारवां, जनहित के कार्यों से प्रभावित होकर लगातार जुड़ रहे लोग

द जन सभा | निरंजन
कहते हैं कि जब इरादे नेक और हौसले बुलंद हों, तो कारवां बनते देर नहीं लगती। कुछ ऐसा ही नजारा प्रखंड क्षेत्र की गागी पंचायत अंतर्गत खटंगा गांव में देखने को मिला, जहां रविवार को अमन ग्रुप वेलफेयर ट्रस्ट’ की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। अताउल्लाह अंसारी की अध्यक्षता और संरक्षक जमील अख्तर के सफल संचालन में हुई इस बैठक में न सिर्फ संस्था के पिछले कार्यों की समीक्षा की गई, बल्कि भविष्य में समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाने का एक मजबूत ब्लूप्रिंट भी तैयार किया गया। बैठक की सबसे खास बात यह रही कि संस्था के जनहित कार्यों से प्रभावित होकर क्षेत्र के दर्जनों युवाओं और प्रबुद्ध जनों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

बैठक को मुख्य रूप से संबोधित करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष अताउल्लाह अंसारी ने भावुक होते हुए कहा कि अमन ग्रुप वेलफेयर ट्रस्ट कोई कागजी संगठन नहीं है, बल्कि पिछले 12 वर्षों से लगातार जमीन पर उतरकर काम कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा, हमारा मकसद किसी जाति या धर्म विशेष की सेवा करना नहीं, बल्कि मानवता की सेवा करना है। बिना किसी भेदभाव के हर पीड़ित के आंसू पोंछना ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है और यही कारण है कि आज समाज में इस ट्रस्ट को एक मिसाल के तौर पर देखा जाता है।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने इस बात पर विशेष बल दिया कि संगठन का एकमात्र मूल मंत्र समाज की आखिरी पंक्ति में खड़े गरीब, दलित, शोषित, वंचित और अल्पसंख्यक समाज को मुख्यधारा में लाना है। वक्ताओं ने कहा कि जब तक समाज के सबसे पिछड़े व्यक्ति का सामाजिक और आर्थिक उत्थान नहीं होगा, तब तक देश और राज्य के विकास की कल्पना अधूरी है। इसी लक्ष्य को अर्जुन की आंख मानकर ट्रस्ट का एक-एक सिपाही दिन-रात मेहनत कर रहा है।
संबोधन के दौरान संगठन के इतिहास और संकट के समय निभाई गई भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सदस्यों ने याद किया कि चाहे कोरोना महामारी का वह खौफनाक दौर रहा हो जब लोग अपनों की मदद करने से भी कतरा रहे थे या फिर वर्तमान की कोई भी विपरीत परिस्थिति, अमन ग्रुप के सदस्यों ने हमेशा अपनी जान की परवाह किए बिना एकजुटता का परिचय दिया। जरूरतमंदों को राशन पहुंचाना हो, दवाइयों का प्रबंध करना हो या बीमारों को अस्पताल पहुंचाना, ट्रस्ट हर मोर्चे पर आगे रहा है। विचारधारा से प्रभावित होकर युवाओं ने थामा दामन अमन ग्रुप की इसी निस्वार्थ सेवा भावना और पारदर्शिता से प्रभावित होकर क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीण और युवाओं ने रविवार को संगठन का दामन थाम लिया। सभी नवनियुक्त सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया और उन्होंने पूरी निष्ठा से मानव सेवा करने का संकल्प लिया। नए सदस्य महताब आलम ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, हमने पिछले एक दशक से इस संगठन को लोगों के सुख-दुख में चौबीस घंटे खड़े देखा है। इसकी जमीनी कार्यशैली और ईमानदारी को देखकर ही आज मैंने इस कारवां का हिस्सा बनने का फैसला किया है।

इस ऐतिहासिक बैठक में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और ट्रस्ट के सिपाही मौजूद रहे। मुख्य रूप से मुख्य अध्यक्ष अताउलाह सचिव अमन राज महसचिव जमील अख्तर उपाध्यक्ष सलामत अंसारी इमरान अंसारी संरक्षक सामी अंसारी अज़ीज़ अंसारी नासिर अंसारी समीम बरेहार, संरक्षक हकीम अंसारी, ऐनुल हक अंसारी, मोजीबुल अंसारी, आज़म अंसारी, अमन राज, अज़ीज़ अंसारी, सामी अंसारी, बबलू अंसारी, शकील अंसारी, गुलज़ार अंसारी, आलमगीर आलम, जुलफ़ान अंसारी, तलहा अंसारी, सलामत अंसारी, हिदायत अंसारी, रईस अंसारी, मोकतार अंसारी, गुलज़ार अहमद, तनवीर आलम, और ज़ेयाउल अंसारी सहित दर्जनों प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में ट्रस्ट को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
