मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मिले कालीचरण मुंडा, लिया आशीर्वाद

चुनाव झारखंड रांची राजनीति
Share Now



सुप्रियो भट्टाचार्य व शशि भूषण राय रहे मौजूद

रांची: इंडी एलायंस समर्थित महागठबंधन के प्रत्याशी घोषित होने के बाद खूंटी लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार कालीचरण मुंडा ने शुक्रवार को राज्य के सीएम चंपाई सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की एवं महागठबंधन के उम्मीदवार चुने जाने पर अपना आभार व्यक्त किया।

श्री मुंडा ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से खूंटी समेत सभी 14 सीट पर विचार विमर्श कर उन्हें भरोसा दिलाया की राज्य की जनता का समर्थन महागठबंधन को प्राप्त है और उनके नेतृत्व में सरकार जिस तरह हेमंत सोरेन जी के कामों को आगे ले जा रही है। निश्चित रूप से  राज्य की सभी सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे।

कालीचरण मुंडा ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि जनता भाजपा और उनके झूठे वादों से ऊब चुकी है एवं जिस तरह से आदिवासी समाज के प्राथमिकताओं को दरकिनार करते हुए उनके चुने हुए मुख्यमंत्री को जेल में डाला गया, उसका जवाब राज्य की जनता और पूरा आदिवासी समाज चुनाव के माध्यम से भाजपा को देगा।

झूठे केस में हेमंत सोरेन को फसाना भाजपा को बहुत भारी पड़ेगा और राज्य की जनता इसका जवाब उन्हें आने वाले चुनाव में जरूर देगी। इस बैठक में झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि भूषण राय एवं मदन मिश्रा शामिल रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *