Sports News: रांची में शूटिंग रेंज की बदहाली देख सीएम सोरेन ने अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार, आधुनिक सुधार के दिए कड़े निर्देश

अभी अभी झारखंड
Share Now

द जन सभा | निरंजन भारती

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 10 मीटर, 25 मीटर और 50 मीटर शूटिंग रेंज की जर्जर आधारभूत संरचना, रख-रखाव की बदहाली और खिलाड़ियों को मिल रही सुविधाओं की कमी को देखकर मुख्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने परिसर में खिलाड़ियों की सुरक्षा मानकों और आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को चेताया कि खेल प्रतिभाओं के साथ इस तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही पूरे परिसर के आधुनिकीकरण और व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए।

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय मंच देना सरकार की प्राथमिकता: हेमंत सोरेन

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड खेल प्रतिभाओं की धरती है, जहां के युवाओं ने वैश्विक मंच पर राज्य का मान बढ़ाया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले होनहार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूत किया जाए। सीएम ने जोर देकर कहा कि खेल सिर्फ प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास का आधार है, इसलिए सरकार उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर का माहौल देने के लिए दीर्घकालिक रणनीति पर काम कर रही है।

सुरक्षा मानकों की होगी जांच, मुख्यमंत्री ने खुद राइफल से साधा निशाना

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को जाना। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों को लेकर उन्होंने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करने और अग्निशमन व्यवस्था फायर एक्सटिंग्विशर व हाइड्रेंट की समय-समय पर मॉक ड्रिल कराने की हिदायत दी। इस औचक निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री अलग अंदाज में भी नजर आए, जहां उन्होंने खुद शूटिंग राइफल हाथ में थामकर निशाना लगाया। इस मौके पर विभागीय मंत्री सुदिव्य कुमार, मुख्य सचिव अविनाश कुमार और खेल सचिव मुकेश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *