टाटा स्टील फाउंडेशन और JCAPCPL की साझेदारी, कोल्हान में सामुदायिक विकास को मिलेगा नया आयाम

कारोबार झारखंड धर्म अध्यात्म रांची
Share Now

जमशेदपुर: टाटा स्टील फाउंडेशन और जमशेदपुर कंटीन्यूअस एनीलिंग एंड प्रोसेसिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (JCAPCPL) ने झारखंड के कोल्हान क्षेत्र में सामुदायिक विकास को गति देने के लिए तीन वर्षों की रणनीतिक साझेदारी की है। इस संबंध में दोनों संस्थाओं के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस साझेदारी के तहत पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में शिक्षा, कौशल विकास, आदिवासी पहचान एवं विकास, खेल, दिव्यांगजन सशक्तिकरण और अन्य सामुदायिक विकास कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाएगा। दोनों संस्थाएं स्थानीय समुदायों की आवश्यकताओं के आधार पर योजनाओं की पहचान कर उन्हें संयुक्त रूप से लागू करेंगी, ताकि क्षेत्र में दीर्घकालिक और स्थायी सामाजिक परिवर्तन सुनिश्चित किया जा सके।

वित्तीय वर्ष 2026-27 में इस साझेदारी के तहत मस्ती की पाठशाला, सबल सेंटर जमशेदपुर, प्रोजेक्ट समृद्धि, ज्योति स्कॉलरशिप, गोल्फ प्रोजेक्ट, सबल ज्ञानोदय, आईटीआई चांडिल के छात्रों के लिए प्रायोजन तथा आसपास के समुदायों के विकास से जुड़े कई कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

एमओयू पर JCAPCPL के प्रबंध निदेशक कपिल मोदी और टाटा स्टील फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सौरव रॉय ने हस्ताक्षर किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *