आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर केन्द्रीय सरना समिति एवं चडरी सरना समिति द्वारा केंद्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा के अगुवाई में अल्बर्ट एक्का चौक में 20,000 वृक्ष का पौधा निशुल्क वितरण किया गया। केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि झारखंड प्रदेश में सरकार के द्वारा आदिवासी महोत्सव मनाया जा रहा है वही दूसरी तरफ आदिवासी समाज के साथ अत्याचार, शोषण, आदिवासी समाज का हो रहा लगातार धर्मांतरण, जल जंगल जमीन की लूट, आदिवासियों का धर्म संस्कृति रीति रिवाज व परंपरा की लूट आदिवासियों भाई बहनों के साथ लगातार हो रहे बलात्कार एवं हत्या जैसी घटना हो रही है और झारखंड के आदिवासी मुख्यमंत्री आदिवासी महोत्सव मना रहे हैं।
बबलू मुंडा ने कहा कि आदिवासी समाज पुरी तरह सुरक्षित एवं विकसित नहीं हो जाता तब तक आदिवासी महोत्सव मनाना उचित नहीं है। केंद्रीय सरना समिति विश्व आदिवासी दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया। मुख्य पहान जगलाल ने कहा कि प्राकृतिक एवं पर्यावरण को बनाए रखने पर ही हम सभी कोई सुरक्षित रह सकते हैं हम सुरक्षित रहेंगे तब ही अपना धर्म संस्कृति परंपरा को बचा पाएंगे। जगलाल पहान ने कहा कि आने वाले नई पीढ़ी अपनी पूर्वजों द्वारा दी गई पारंपरिक रूढ़िवादी धर्म संस्कृति रीति रिवाज व्यवस्था को बचाए एवं बरकरार रखें।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रांची के विधायक सीपी सिंह, पूर्व उपमापौर संजीव विजयवर्गीय, कोतवाली डिएपी प्रकाश सोया,कोतवाली थाना प्रभारी रंजीत सिन्हा,केंद्रीय अध्यक्ष श्री बबलू मुंडा, जगलाल पहान, सुरेंद्र लिंडा, झारखंड आंदोलनकारी कुमोद कुमार वर्मा, शोभा कच्छप, जगन्नाथ तिर्की, किरण तिर्की, अशोक उरांव, विश्वास उरांव, अनीता गाड़ी, लक्ष्मण मुंडा, सुरेंद्र मुंडा, नीरज कुमार, माना टोप्पो, महादेव टोप्पो, आजसू पार्टी का नगर सचिव रमेश गुप्ता, बंटी यादव, समाजसेवी श्रेयांश भारद्वाज मुन्ना हेंब्रम, मुकेश मुंडा, आशीष मुंडा, विशाल मंडा, आदि उपस्थित थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
