दोस्त ने मिलने के लिए बुलाया, फिर चलती कार में किया रेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

दोस्त ने मिलने के लिए बुलाया, फिर चलती कार में किया रेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

झारखंड
Share Now

झारखंड में रेप की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है. आए दिन कोई न कोई रेप की घटनाएं सामने आती रहती है. ताजा मामला गढ़वा के रंका थाना क्षेत्र में गढ़वा-अंबिकापुर एनएच 343 पर गुलेरियाढ़ोंढ़ा के पास की है. जहं चलती कार में एक नाबालिग से रेप किया गया. पीड़िता इंटर की छात्रा है. घटना के बाद पीड़ित परिवार ने मामला दर्ज कराया है.पुलिस ने मुख्य आरोपी और कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है. औरंगाबाद जिले के सारीसंडा निवासी मोहम्मद शाहरूख है. पीड़िता के परिजन औरंगाबद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले हैं. वह नाना-नानी के घर रहकर पढ़ाई करती है.

मामले को लेकर बताया जा रहा है आरोपी मोहम्मद शाहरूख ने खुद को सोनू बताकर पीड़िता से पहचान बढ़ाई थी. लेकिन, जब आरोपी उसे परेशान करने लगा तब, परिजनों ने लड़की को रंका थाना क्षेत्र स्थित उसके नाना के घर भेज दिया था। शनिवार सुबह आरोपी ने लड़की को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। लड़की रंका में कोचिंग जाती है। शनिवार को कोचिंग आने के दौरान ही आरोपी ने लड़की को कार में बैठा लिया और गुलेरियाढोंढ़ा में चलती कार में दुष्कर्म किया. देर रात तक जब लड़की घर नहीं पहुंची तो परिजन ढूढ़ने लगे. इस दौरान गुलेरियाढोंढ़ा में काले रंग की कार सड़क किनारे खड़ी देखी। शक होने पर कार के अंदर देखा तो लड़की अंदर अस्त व्यस्त अवस्था में थी. जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद शाहरूख समेत चालक तौकीर अंसारी उर्फ फरहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *