वित्त मंत्री की सेहत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू

अभी अभी झारखंड
Share Now

The Jan Sabha संवाददाता, रांची: राज्य की सियासत और शासन के पहिये उस वक्त कुछ पल के लिए ठिठक गए, जब प्रदेश के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के अस्वस्थ होने की खबर आई। सूचना मिलते ही भाजपा के दिग्गज नेताओं ने अस्पतालों का रुख किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू नसहित कई नेता सेंटेविटा अस्पताल पहुँचकर कुशल क्षेम जाना।


इनमें वरिष्ठ विधायक सीपी सिंह और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी जैसे नाम शामिल थे। इन नेताओं ने केवल औपचारिकता नहीं निभाई, बल्कि सीधे चिकित्सकों से रूबरू होकर मंत्री के उपचार की सघनता और मेडिकल बुलेटिन पर तीखे सवाल-जवाब किए।


इस दौरान भाजपा नेताओं ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया, लेकिन उनकी बातों में जनसेवा के प्रति आक्रामकता साफ झलक रही थी। आदित्य साहू ने दो-टूक शब्दों में कहा कि वित्त मंत्री का जल्द स्वस्थ होना राज्य के लिए अनिवार्य है।


मौके पर भाजपा के मीडिया सह प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह और अशोक बड़ाईक की मौजूदगी ने यह स्पष्ट कर दिया कि इस पूरी घटनाक्रम पर पार्टी की पैनी नजर है।फिलहाल, पूरा राजनीतिक अमला ईश्वर से यही प्रार्थना कर रहा है कि राधा कृष्ण किशोर जल्द स्वस्थ होकर सचिवालय की कुर्सी संभालें।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *