झारखंड में दाना तूफान ने किसानों की रिढ़ की हड्डी तोड़ दी है. आम जनता की रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हुए ही है खेती पर सीधा असर डाला है. लगातार हुई बारिश ने खेतों में पानी भर गया है जिससे धान की फसल लगभग पूरी तरह से बर्बाद हो गई है. धान का फसल 75% तैयार हो गई थी अगले महीने फसल कटने वाली थी लेकिन बारिश ने किसानों के मेहनत पर पानी फेर दिया. किसानों का कहना है कि धान की बाली निकल चुकी थी जो पौधे जमीन पर खेत में लेट गए हैं वह अब सीधे नहीं हो सकते हैं क्योंकि धान की बाली के कारण पौधे भारी हो जाता हैं वह खेत में जमा पानी में डूब गए हैं
इसके साथ ही सब्जी की खेती भी प्रभावित हुई है.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
