रिलायंस फ़ाउंडेशन  5,100 विद्यार्थियों को देगा छात्रवृत्ति

कारोबार रांची
Share Now



हरेक को मिलेंगे दो लाख से छह लाख रुपए

भारत का सबसे बड़ा छात्रवृत्ति कार्यक्रम

• 5,000 विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री प्रोग्राम के लिए 2 लाख रुपए की स्कॉलरशिप

• 100 छात्रों को मिलेगी पोस्ट-ग्रेजुएशन के लिए 6 लाख रुपए की छात्रवृत्ति

रांची: रिलायंस फ़ाउंडेशन ने 2024-25 के लिए 5,100 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है। देश भर के वो विद्यार्थी जो किसी स्नातक (ग्रेजुएट) या स्नातकोत्तर (पोस्टग्रेजुएट) कोर्स में प्रवेश चाहते हैं, वो इसमें आवेदन कर सकते हैं। ग्रेजुएट कोर्स में हर विषय में छात्रवृत्ति दी जा रही है। ग्रेजुएशन कर रहे हरेक छात्र-छात्रा को दो लाख रुपए तक की स्कॉलरशिप दी जाएगी।

जो छात्र स्नातक या स्नातकोत्तर कोर्स के पहले वर्ष में प्रवेश लेने जा रहे हैं वो इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्नातक कोर्स कर रहे विद्यार्थी किसी भी विषय में आवेदन कर सकते हैं। उन्हें छात्रवृत्ति मेरिट और पारिवारिक आय के आधार पर दी जाएगी।

स्नातकोत्तर कोर्स में इंजीनियरिंग, टेक्नॉलोजी, एनर्जी और लाइफ़ साइंसेस विषयों में छात्रवृत्ति दी जा रही है और ये सिर्फ़ मेरिट के आधार पर दी जाएगी। स्नातकोत्तर कोर्स में प्रवेश लेने जा रहे विद्यार्थियों को छह लाख रुपए तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

रिलायंस फ़ाउंडेशन न केवल पढ़ाई के लिए राशि देता है बल्कि साथ ही छात्रों को विशेषज्ञों की मदद भी मुहैया कराता है ताकि वे अपनी क्षमताओं को समझकर आगे के लक्ष्य तय कर सकें।

रिलायंस ने अब तक 23,000 से ज़्यादा छात्रवृत्तियाँ दी हैं। ज़्यादा जानकारी के लिए आप रिलांयस फ़ाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट www.scholarships.reliancefoundation.org पर जा सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अक्तूबर, 2024 है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *