सिमडेगा:SIMDEGA News/ Crime: बानो प्रखंड के गिरदा ओपी क्षेत्र के गेनमेर खास गांव में मामूली विवाद के बाद पत्नी ने अपने पति पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. घटना में पति मनोज सिंह गंभीर रूप से झुलस गए हैं.इसके बाद युवक को आनन-फानन में राउरकेला आइजीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया.
जहां उसका इलाज चल रहा है. युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है. यह घटना क्षेत्र के गेनमेर पंचायत गोंझूटोली शुक्रवार लगभग ग्यारह बजे दिन की है.बताया जा रहा है कि गेनमेर गंझू टोली निवासी पूजा देवी ने अपने पति मनोज सिंह (26) पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी.
इसमें युवक बुरी तरह से झुलस गया. फिलहाल उसका राऊरकेला आइजीएच अस्पताल में इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, मनोज सिंह और पूजा देवी की शादी करीब चार माह पूर्व हुई थी. शुक्रवार को मनोज अपने घर से कुछ दूरी पर बैठा था. इसी दौरान अचानक उसकी पत्नी आई और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया. जिससे वह पूरी तरह झुलस गया.
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के बीच इससे पहले नोक झोंक हुई थी जिससे महिला बेहद नाराज थी. हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया कि महिला ने अपनी पति को क्यों जलाया.
महिला के पति को जलाने के बाद मौके पर ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाई गई और आनन फानन में इलाज के लिए आईजीएच अस्पताल ले जाया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. लेकिन हालत गंभीर बताई जा रही है.इधर, घटना की सूचना मिलते ही गिर्दा ओपी प्रभारी जितेन्द्र वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और महिला को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुट गए. ओपी प्रभारी जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि युवक को जिंदा जलाने की कोशिश की गई है.
फिलहाल युवक का इलाज राउरकेला आइजीएच अस्पताल में चल रहा है. उन्होंने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है. हालांकि वह अभी इस मामले में चुप्पी साधे हुए है और कुछ भी नहीं बोल रही है. यही वजह है कि घटना के पीछे ठोस वजह क्या है इसका पता नहीं चल पाया है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
