रांची/सोनाहातु: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय सोनाहातु प्रखंड अंतर्गत तेतला गांव में नव कुंज समिति द्वारा आयोजित यज्ञ समारोह में शामिल हुए। श्री सहाय ने यज्ञ में हवन-पूजन किया और ईश्वर से देश-प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर नवकुंज समिति द्वारा श्री सहाय का अभिनंदन किया गया।
मौके पर यज्ञ आयोजन समिति के विदेशी महतो, महादेव महतो, बहादुर महतो, राहुल कोइरी, रंजीत महतो, पंकज महतो, लालमोहन कोइरी, लालजी महतो, रघुनाथ महतो, श्याम दास, राम सिंह मुंडा, जितेन महतो, चक्रधर मुख्तियार, परमेश्वर महतो, मनोज सिंह मुंडा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
