झारखण्ड मुक्ति मोर्चा नगडी प्रखंड अध्यक्ष विनोद तिर्की के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर शहीदे आजम शाहिद भगत सिंह को याद किया गया व उनकी जीवन गाथा पर प्रकाश डाला.साथ ही होली की बधाई देते हुए एक दूसरे के गालों पर गुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर होली मनाया गया.
उक्त मौक़े पर श्री तिर्की ने कार्यक्रम में आये लोगों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते है, कार्यकर्त्ताओ का मनोबल बढ़ाने के लिए हर साल झामुमो के कार्यकर्त्ता होली मिलन समाहरोह रखते है, झामुमो आंदोलन से उपजी कार्यकर्ता समर्पित पार्टी है.

कार्यकर्त्ताओ के कठोर परिश्रम के बदौलत ही आज झारखण्ड में झामुमो की सरकार है, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामूमो राँची ज़िला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष राखी देवी ने कहा कि लोकसभा चुनाव का माहौल है आचार संहिता लगा हुआ है. ऐसे में अचार संहिता का पालन करते हुए होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल के साथ मनाने की अपील की.
कार्यक्रम में विनोद तिर्की, राखी देवी, प्रमिला देवी, पूजा देवी, सुरेश महतो, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष वरुण महतो, सूरज भगत, नेहा देवी, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सुकरमनी देवी, सोमारी उराँव, उर्मिला देवी, नीलम देवी, सरिता देवी, नीलम देवी, सोनी देवी, दयामनी तिर्की, बसंती देवी, किसान मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष बामदेव उराँव, सचिव अशोक ठाकुर, महाबीर लोहरा साथ में काफी संख्या में झामुमो नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
