कल्पना सोरेन ईडी द्वारा दायर 191 पृष्ठ का चार्जशीट पढ़ लें, हेमंत के जेल जाने का कारण मिल जायेगा: बाबूलाल

चुनाव झारखंड रांची राजनीति
Share Now

कल्पना सोरेन के बयान पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी


मेदिनीनगर/रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने  झामुमो पर बड़ा निशाना साधा। श्री मरांडी शुक्रवार को मेदिनीनगर पलामू में पार्टी द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

श्री मरांडी ने कहा कि ईडी द्वारा प्रस्तुत चार्जशीट हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार का दस्तावेज है। आज पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी भाजपा पर उनके पति को परेशान करने  का आरोप लगा रही हैं। कल्पना सोरेन केवल ईडी द्वारा प्रस्तुत 191पृष्ठ की चार्जशीट को अक्षरशः पढ़ लें उन्हे हेमंत सोरेन के जेल जाने के कारण का  पता चल जायेगा।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य को चौतरफा लूटा। बालू,पत्थर,कोयला, लोहा,जमीन सब लूटा। नाम बदल बदल कर लूटा। यही नहीं रुके बल्कि युवाओं की नौकरी भी लूटवा दी।

श्री मरांडी ने कहा एक तरफ भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है,भ्रष्टाचारियों की बरात है दूसरी ओर भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने की मोदी की गारंटी है।

उन्होंने कहा कि आज सारे भ्रष्टाचारी, भारत विरोधी ,सनातन विरोधी ,विकास विरोधी ताकतें मोदी हो हटाने की बात कर रहे जबकि जनता तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए संकल्पित है। पिछले 10 वर्षों में देश के गरीब ,दलित ,आदिवासी, पिछड़े महिला सभी विकास की मुख्यधारा से जुड़े हैं। देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए है। सड़क, बिजली, हाईवे, आईआईटी, ऐम्स, आईआईएम ,हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन  सुविधाओं में वृद्धि हुई। देश के 80 करोड़ लोगों तक मुफ्त राशन की व्यवस्था सुनिश्चित हुई। कोरोना संकट से भारत को ही नही विश्व को भारत ने मोदी जी के नेतृत्व में उबारा।

उन्होंने कहा कि  विकसित भारत की गारंटी ही मोदी गारंटी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 10% वोट बढ़ाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा  प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाएं और अबकी बार 400 पार का संकल्प पूरा करें।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *