बूथ के कार्यों को धरातल पर उतारें कार्यकर्ता :आदित्य साहु
रांची: भारतीय जनता पार्टी बूथ कार्य विभाग की बैठक प्रदेश भाजपा कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में लोकसभा चुनाव के निमित्त सभी 14 लोकसभा के संयोजक एवं सह -संयोजक उपस्थित रहे जिसमें बूथ स्तर पर चलाये जाने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की गई एवं इस आम चुनाव में पन्ना प्रमुखों की भुमिका पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुये प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि आम चुनाव 2024 में एक बार फिर से बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होने कहा कि हर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बूथ जीतो- चुनाव जीतो के मूल मंत्र पर काम करती है और हमारे कार्यकर्ताओं की बूथ स्तर पर सक्रियता ही हमारी ताकत है। साथ ही उन्होंने सभी से क्षेत्र में जाकर पन्ना प्रमुखों से अपनी भुमिका के निर्वहन में लग जाने की बात कही।
प्रदेश महामंत्री सह सांसद आदित्य साहु ने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की कार्यों को एक बार फिर से धरातल पर उतारने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं कि सक्रियता ही हमारी विशेषता है। उन्होने कार्यकर्ताओं से एक बार फिर बूथ स्तर पर कार्यों को धरातल पर उतारने की बात कही।
बैठक में मृत्युंजय शर्मा, चंद्रप्रकाश जी, जितेंद्र वर्मा सहित सभी 14 लोकसभा के संयोजक, सह -संयोजक उपस्थित थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
