भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की हुई बैठक

झारखंड रांची राजनीति
Share Now

भाजपा प्रदेश कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सह झारखंड के प्रभारी भोला सिंह की अध्यक्षता में बीजेपी एस सी मोर्चा एवं प्रबुद्ध जनों की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में भाजपा एस सी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सह झारखंड के प्रभारी भोला सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्य योजना के बारे में प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने सभी प्रदेश पदाधिकारियों से कहा है कि झारखंड के सभी अनुसूचित जाति छात्रावास में जाकर छात्रों से मुलाकात कर उनकी सूची बनाने, प्रदेश के सभी सामान्य छात्रावास में भी एस सी छात्रावास में जाकर सभी विधानसभा क्षेत्र के छात्रों से जुड़कर उनकी समस्याओं से रूबरू होना और पार्टी के नीति सिद्धांत के बारे में उन्हें जानकारी देते हुए भाजपा के साथ जोड़ने का निर्देश दिया गया है।

इसके साथ ही प्रदेश के सभी बस्ती में जाकर अनुसूचित जाति के लोगों से उनकी बातें सुनकर एवं उनकी समस्याओं से रूबरू होने के का निर्देश दिया गया है। प्रदेश पदाधिकारी को संबोधित करते हुए भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री भोला सिंह ने सभी पदाधिकारियों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम करने, मां के नाम से पेड़ लगाना, प्रदेश के सभी छात्रावास एवं कॉलेज में जाकर वृक्षारोपण करना, सभी प्रदेश पदाधिकारी को जिले में जाकर कर टोली बनाना शामिल है। इसके साथ ही उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि 12 अगस्त से लेकर 14 अगस्त तक प्रदेश के सभी स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमा पर माल्यार्पण करना और स्थानीय लोगों से मुलाकात करना शामिल है।

इसके अलावा 15 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में सभी स्कूलों एवं कॉलेज में प्रदेश पदाधिकारी की सहभागिता का भी निर्देश दिया गया। उन्होंने प्रदेश पदाधिकारी से कहा की झारखंड के सभी 81 विधानसभा क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से कार्यक्रमों को तैयार करना है और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी और संगठन को सशक्त और मजबूत बनाना की जिम्मेदारी दी गई है।झारखंड विधानसभा में *प्रतिपक्ष के नेता अमर बाऊरी ने बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों को कहा कि प्रदेश के वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार की नाकामयाबियों को उजागर करना है और उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार दलितों के बारे में कोई सोच नहीं रखती है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का आरक्षण और संविधान तभी बचेगा जब हिंदू बहु संख्यक रहेंगे। प्रदेश पदाधिकारी को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 के विधान सभा चुनाव में वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार ने जो वायदे किए थे उसमें से एक भी वादा हेमंत सोरेन सरकार ने पूरा नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जाति का एक बड़ा आंदोलन मुद्दे के आधार पर तैयार करना है ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जाति के साथ-साथ सभी समाज और वर्ग के लोग मिलकर इस नाकामयाब हेमंत सोरेन सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।जबकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा सह सिमरिया के लोकप्रिय विधायक किशुन कुमार दास ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी प्रदेश के पदाधिकारियों को सभी जिलों में जाकर जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों से मिलकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना है ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में संगठन को सशक्त और मजबूत बनाया जा सकेगा।

उन्होंने अनुसूचित जाति मोर्चा के नवगठित एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए निर्देश दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हम सबों को पूरी तैयारी करनी है और प्रदेश के सभी मंडल सहित बूथ अध्यक्ष तक पार्टी के नीति और सिद्धांत को घर-घर तक पहुंचना है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किशुन कुमार दास ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी के सभी निर्देशों का पालन करते हुए विधानसभा चुनाव जीतना हमारा लक्ष्य है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सह झारखंड प्रभारी भोला सिंह, झारखंड विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता अमर कुमार बाऊरी,डा जीतू चरण राम, भाजपा राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य नीरज पासवान, भाजपा एस सी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह सिमरिया के विधायक किशुन कुमार दास सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रबुद्ध जन शामिल हुए।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *