कांग्रेस ने जनसंवाद अभियान लक्ष्य 2024 की शुरुआत की

चुनाव झारखंड रांची राजनीति
Share Now

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने विगत 02 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के शुभ अवसर पर झारखंड में आसन्न चुनाव की शंखनाद कांग्रेस ने की है, जिसके तहत जनसंवाद अभियान लक्ष्य-2024  की शुरुआत चार अक्टूबर से राज्य के पांचों प्रमंडल में शुरू कर दी गई है। जनसंवाद अभियान लक्ष्य-2024 के तहत प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश के उपरांत प्रदेश चुनाव अभियान समिति के चेयरमैन सुबोधकांत सहाय ने पांच प्रमंडलों में छह टीम का गठन किया। पांच प्रमंडल में यह छह टीम जनसंवाद लक्ष्य 2024 को लेकर नुक्कड़ सभा, जनसभा, जनता से सीधी संवाद करने का काम शुरू किया है।

उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि प्रथम चरण में कोल्हान प्रमंडल के लिए जहां स्वयं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बागडोर संभाली। वहीं पलामू प्रमंडल के लिए कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ रामेश्वर उरांव, उ. छोटानागपुर प्रमंडल के लिए चुनाव अभियान समिति के चेयरमैन सुबोधकांत सहाय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, दक्षिणी छोटानागपुर के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू और  संथाल परगना के लिए सुखदेव भगत, सांसद, को जिम्मा दी गई है। जिस कड़ी में बोकारो, रामगढ़, मनिका, रांची जिला के कांके और हटिया विधानसभा में चुनावी शंखनाद की शुरूआत हो गई है और पांच अक्टूबर को चाईबासा, जमशेदपुर, धनबाद, हजारीबाग, सिमडेगा, कोलेबिरा, डालटेनगंज आहूत की जाएगी।


भाजपा ने इस राज्य को खोखला कर दिया: डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू


रांची जिला के कांके में उरूगुटू, बुडमू और हटिया विधानसभा के रातू और नगड़ी में जनसंवाद अभियान -2024 को संबोधित करते हुए डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू ने कहा कि झारखंड में डेढ दशक से ज्यादा सत्तासीन रहने के दौरान भाजपा ने इस राज्य को खोखला कर दिया। झारखंड के जल जंगल और जमीन को पूंजीपतियों हवाले कर यहां के संसाधनों को लुटवाने का काम किया और आदिवासी दलित, ओबीसी को भूखा मरने को छोड़ दिया। हमारी महागठबंधन की सरकार ने राज्य की बेटियों को आर्थिक रूप से सबल बनाने के लिए मंईया सम्मान योजना लाया। हमने इस योजना के तहत 1000 रू. बैंक खाता में डालने का काम किया इससे भाजपा बेचैन न हो गई और इस योजना को बंद करवाने के लिए अदालत तक चली गई। उन्होंने कहा कि भाजपा इस चुनाव में पूरे देश के धन कुबेरों को लगाई हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन काल में बाबूलाल मरांडी के मुख्यमंत्री रहते हुए ओबीसी आरक्षण सीमा को 27 से घटाकर 14 प्रतिशत कर दिया आज भाजपा ओबीसी के हितैशी बन रही है। 

कार्यक्रम को अजय नाथ शाहदेव, सुरेश बैठा, गीताश्री उरांव, निरंजन पासवान रामाकांत आनंद, नेली नाथन आदि संबोधित किया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *