मोदी जी के 10 वर्षो की उपलब्धियों को जनता के बीच बताएं: अजय आलोक

चुनाव झारखंड रांची राजनीति
Share Now

लोकसभा चुनाव में मीडिया विभाग की भूमिका महत्वपूर्ण

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक का रांची आगमन

रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया विभाग की बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक उपस्थित हुए। बैठक में उन्होंने लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से मीडिया विभाग की भूमिका को विस्तार से बताया।

बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्षो की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाना है। भाजपा को देवतुल्य जनता से मिल रहा अपार स्नेह दिखाता है कि  पिछले 10 वर्षों में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदलते और आगे बढ़ते भारत को देखा है, जो अब विकसित होने की और अग्रसर है। फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार के संकल्प के साथ कार्य मे लग जाएं।


कहा कि हेमंत- चम्पई सरकार हर क्षेत्र में जनता की गुनाहगार और धोखा देने वाली है, चाहे वह महिला हो, युवा हो, किसान हो, जनजाति समाज हो हर किसी को सिर्फ ठगा गया है। सारे गुनाहों को भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर बताएं। लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से उन्हें बिहार और झारखंड का मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी गई है।



बैठक में शिवपूजन पाठक,  प्रतुल शाहदेव, प्रदीप सिन्हा, अशोक बड़ाईक, अविनेश सिंह, रमाकांत महतो, संदीप वर्मा, राफिया नाज़, अजय राय, तारिक इमरान, मुकेश सिंह, मृत्युंजय कुमार, प्रिंस कुमार, पुरुषोत्तम राय, राजीव राज उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *