झामुमो रांची जिला संयोजक मंडली, रातु रोड दुर्गा मंदिर के सामने लगाया सदस्यता अभियान शिविर

राजनीति
Share Now

सदस्यता अभियान से झामुमो का लगातार बढ़ता जनाधार …

झामुमो केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम की अध्यक्षता मे चलाए गए सदस्यता अभियान मे मुख्य रूप से रांची जिला संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडीया, बीरू तिर्की, अश्विनी शर्मा, डॉ हेमलाल मेहता, नयनतारा उरांव, सोनू मुंडा, झब्बूलाल महतो एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष कलाम आजाद, पूर्व जिला संयुक्त सचिव विक्की यादव, जिला 15 सूत्री सदस्य सह पूर्व जिला सचिव अल्पसंख्यक मोर्चा सुजीत कुजूर, अफरोज अंसारी, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा उषा उरांव, महानगर के वरिष्ठ नेता रौशन सिंह, पूर्व जिला संगठन सचिव आदिल इमाम, पूर्व जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अंशु लकड़ा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा आशुतोष वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष क्रीड़ा मोर्चा प्रदीप मिर्धा, पूर्व जिला संयुक्त सचिव सुजित उपाध्याय, महानगर के वरिष्ठ नेता मृत्युंजय सिंह, पूर्व जिला सचिव किसान मोर्चा सज्जाद अंसारी, राजेश सिंह, शिवनंदन मिश्रा, कांके प्रखंड संयोजक प्रमुख जावेद अख्तर अंसारी, प्रदीप शर्मा, गोपाल पांडेय, पूर्व नामकुम प्रखंड उपाध्यक्ष साहिल यादव, विजय रविदास, भोलू मलिक, रंथू उरांव, मोहन गोस्वामी, राकेश, पूर्व मीडिया सदस्य आयुष राज वर्मा, मंजीत कुमार, रिशु सिंह एवं अन्य महानगर के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख, संयोजक मंडली सदस्यों और रांची जिला व महानगर के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष दिशोम गुरु आदरणीय श्री शिबू सोरेन के मार्गदर्शन और माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व मे राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी गई, साथ ही पार्टी के नीति सिद्धांतों से अवगत कराते हुए पार्टी से जुड़ने वाले नए सदस्यों को सदस्यता रसीद देकर पार्टी की सदस्यता दिलाई गई और स्वागत किया गया।

पार्टी से जुड़ने के लिए महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। सभी ने बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं और विशेष रूप से महिलाओं के लिए मईया सम्मान योजना से सभी लोग प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं।

सदस्यता अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने मे मुख्य रूप से पूर्व जिला संयुक्त सचिव विक्की यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा आशुतोष वर्मा, पूर्व जिला मीडिया सदस्य आयुष राज वर्मा, रिशु सिंह एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा।

मौके पर झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम ने कहा सदस्यता अभियान कार्यक्रम के तहत आज हमलोग यहां रातु रोड मे सदस्यता अभियान चला रहे हैं। जैसा की आपको पता है हर तीन वर्षों मे पार्टी का अधिवेशन होता है। उसी के तहत सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा रांची जिला को 5 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है। और हमलोग अभी तक लगभग अपने लक्ष्य को पाने के करीब हैं। बल्कि हम उससे ज्यादा सदस्य बनाएंगे। आप देख भी रहे हैं कि लगातार हमारी पार्टी झामुमो मजबूत हो रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *