झारखंड के धनबाद में 13 साल की नाबालिग लड़की ने जन्मदिन पर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी. मृतका खुशी कुमारी मंदाकिनी उच्च विद्यालय की नौवीं की छात्रा थी. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामला की जांच में जुट गई है.
शनिवार को मृतका का बर्थडे था. उसने उसकी तैयारी भी शुरू कर दी थी. बाजार से पार्टी के लिए सामान खरीदी. सुबह लगभग दस बजे बाजार से सब्जी व दूध लेकर घर आई, इसके बाद अपने कमरे में चली गई. फिर देर तक कमरे में रही. इस दौरान उसकी मां स्कूल चली गई. स्कूल से लौटने पर देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है. दरवाजा खोलने के लिए आवाज दी. लेकिन कोई जवाब नहीं आया र उसकी मां ने अनहोनी की आशंका जताई व आसपास के लोगों को बुलाकर लाई. दरवाजा तोड़ने पर खुशी साड़ी का फंदा बनाकर पंखा से झुल रही थी. लोगों ने खुशी को फंदे से उतार कर इलाज के लिए असर्फी हॉस्पिटल धनबाद ले गए. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
