'कोई नहीं कहेगा परिवारवाद', झामुमो ने बीजेपी के उम्मीदवारों की लिस्ट पर कसा तंज

‘कोई नहीं कहेगा परिवारवाद’, झामुमो ने बीजेपी के उम्मीदवारों की लिस्ट पर कसा तंज

चुनाव झारखंड
Share Now

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. जिसको लेकर झामुमो ने तंज कसा है. जेएमएम की और से कई पोस्ट कर बीजेपी पर हमला बोला गया है. उन्होंने लिखा है जो दुआरों पर रोज़ परीवारवादी होने का आरोप लगातार फिरते थे – आज उनकी असलियत सबके सामने खुल कर आ गई. इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी के कुछ उम्मीदवारों की लिस्ट ट्वीट किया है और नेताओं के रिश्ते बताए है. इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि कोई भूल से भी इसे भाजपा का परिवारवाद नहीं कहेगा. उन्होंने लिखा है.

जी – यह तो मात्र कुछ नाम है – असल लिस्ट तो काफ़ी बड़ी है। लगातार पति-पत्नी, पिता पुत्र की पार्टी कहने वाले – क्यों नहीं एक बार अपने गिरेबान में झाँक लेते हैं। दल बदलुओं की लिस्ट तो इससे भी बड़ी है। परिवारवाद पर ज्ञान देने वालों – क्या इन सीटों पर आपको कार्यकर्ता नहीं मिले ? रघुबर दास जी – पूर्णिमा साहू जी (ससुर-बहू). चंपई सोरेन – बाबूलाल सोरेन (पिता – पुत्र)
मीरा मुंडा – अर्जुन मुंडा (पति -पत्नी)
गीता कोड़ा – मधु कोड़ा (पति -पत्नी)
अमित मंडल – रघुनंदन मंडल (पुत्र – पिता )
रोशन लाल चौधरी – CP चौधरी – सुनीता चौधरी – सुदेश महतो (भाई – भाई – भाभी – भतीजा)
रागिनी सिंह – संजीव सिंह (पति – पत्नी)
अरुण ऊरांव – गीता श्री ऊरांव (पति – पत्नी)
भानु प्रताप शाही – हेमंत प्रताप शाही (पुत्र – पिता )
पुष्पा देवी – मनोज कुमार (पति – पत्नी)
आलोक कुमार चौरसिया – अनिल चौरसिया (पुत्र- पिता)
उज्ज्वल दास – उपेंद्र नाथ दास (पुत्र – पिता)
शत्रुघ्न महतो – ढुल्लू महतो ( भाई – भाई)
लिस्ट जारी रहेगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *