झारखंड के दुमका के बासुकीनाथ में भीषण अगलगी हो गई. इस अगलगी में चूड़ी लाइन की सारी दुकानें जलकर राख हो गई.सूचना पर पहुंची दमकल कर्मी ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया. तब सारे दुकान जल गए. करोड़ों की संपत्ति जलकर राख हो गई है. घटना रात करीब 12:30 बजे की है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
बताया जा रहा है कि पांचवीं बार बासुकीनाथ में आग लगने की घटना हुई है. घटना की सूचना प्रशासन को मिलने के बाद काफी देर में करीब 2 बजे अग्निशमन की गाड़ियां पहुंचीं. ऐसे में दमकल की गाड़ियां करीब डेढ़ घंटे देरी से घटनास्थल पर पहुंचीं. तबतक सारी दुकानें जलकर राख हो चुकी थी.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
