द जन सभा
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास से सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल ने जमशेदपुर स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान नेताओं ने उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया। बैठक में मुख्य रूप से झारखंड के समग्र विकास, संगठन को धरातल पर मजबूत करने तथा सिमरिया विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर गंभीर और सार्थक चर्चा की गई।

बैठक के बाद नेताओं ने कहा कि आदरणीय रघुवर दास जी का लंबा राजनीतिक अनुभव, दूरदर्शी नेतृत्व और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। उनका यह स्नेह और मार्गदर्शन हमें निरंतर जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की नई ऊर्जा प्रदान करता है। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास को लेकर आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।
