रांची के सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को धमकी मिली है. धमकी देने वाले ने मैसेज कर 50 लाख रुपये की मांग की है 50 लाक रुपए तीन दिन के अंदर नहीं देने पर अंजाम भुगतने को कहा है.
धमकी मिलने के बाद संजय सेठ ने इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस को दी है.जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. इसके बाद दिल्ली पुलिस संजय सेठ से मिलकर घटना की जानकारी ली और जांच में जुट गई.
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि धमकी भरा मैसेज रांची के होसिर से आया है. जिसके बाद इसकी सूचना दिल्ली पुलिस ने झारखंड डीजीपी अनुराग गुप्ता को मामले की जानकारी दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
