लातेहार के कोयला व्यापारी मुकेश सिंह के घर पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की. और मौके से फरार हो गए. घटना बालूमाथ थाना क्षेत्र की है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से नौ खोखें बरामद किया है. वहीं इस घटना की जिम्मेदारी अपरादिक गिरोह के मयंक सिंह ने ली है उसने सोशल मीडिया पर लिखा कि बालूमाथ सिंह के घर जो गोलीबारी हुई वह मेरे द्वारा करवाई गई है.
मुकेश सिंह समेत अन्य सभी कोयला रेक लोडिंग एवं अन्य काम करने वालों को अंतिम चेतावनी है मेरा कि जितना जल्दी हो पहले मुझसे सेटलमेंट करो तब तक के लिए काम बंद करो. ये सिर्फ एक ट्रेलर था वर्ना तुम्हारे बॉडीगार्ड सिर्फ तुम्हें पोस्टमार्ट के लिए घर लेकर जाएंगे.
उसने आगे लिखा है कान का पर्दा खुल जाएं बेहतर है वर्ना ऐसा ठोकना स्टार्ट करेंगे कि लाश का अम्बार लगा देंगे इकट्ठा करते रह जाओगे…वर्ना अंजामु भुगतने के लिए तैयार रहे, यमराज के द्वार तक पहुंचाने का व्यवस्था कर देंगे.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
