पलामू में भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में एक पेंटर की मौत हो गई. इस घटना के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को खबर दिए बिना ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जिससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने सड़क जामकर जमकर हंगामा किया. घटना रामगढ़ थानाक्षेत्र के नावाडीह बगनी झरिया मोड़ के की है.
मामले को लेकर बताया जा रहा है कि जाकिर हुसैन अपनी बाइक से मेदिनीनगर काम पर जा रहे थे. इसी दौरान दूसरी ओर से आ रही बाइक से टकरा गई. इस हादसे में जाकिर हुसैन बीच सड़क पर जा गिरा औऱ दूसरी ओर से आ रही हाइवा ने कुचल दिया. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
