रविवार को सिमडेगा मईयां सम्मान यात्रा के तहत जनसभा का आयोजन किया गया. इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की नेता कल्पना सोरेन बीजेपी पर हमलावर दिखीं. उन्होंने केंद्र सरकार पर झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया. आवास योजना के तहत झारखंड को जो धनराशि मिलनी चाहिए, वह भी भाजपा शासित राज्यों को मिल जाती है. हेमंत सोरेन जब (कोयला रॉयल्टी बकाया) रॉयल्टी मांगते हैं तो उन्हें जेल भेज देते हैंवे नहीं चाहते कि झारखंड के लोग शिक्षित हों, खेलकूद में आगे बढ़ें. वे चाहते हैं कि झारखंड हमेशा गरीब ही रहे. कल्पना सोरेन ने कहा कि राज्य की जनता ने 2019 में भाजपा को माकूल जवाब दिया था और आगामी विधानसभा चुनाव में भी वैसा ही जवाब देगी.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
