बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र नगर में चाकूबाजी में शामिल तीन युवकों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को थाना घेराव किया. मामले को गंभीरता से लेते हुए हेड क्वार्टर डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता ने लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया. मालूम हो कि शनिवार को विशेष समुदाय के तीन युवकों ने अंकित नामक युवक पर चाकू से हमला किया. जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके खिलाफ लोग थाने के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं.
मामले को लेकर बताया जा रहा है कि शनिवार को अंकित नया मोड़ से सामान लेकर सीवनडीह होते हुए आजाद नगर जा रहा था रास्ते में असलम राशन दुकान के पास से विपरीत दिशा से बाइक सवार युवक बेतरतीब तरीके स आ रहे थे जिसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. बात इतनी बढ़ गई की बाइक सवार युवकों ने गाली ग्लौज करते हुए अंकित पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए. आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद अंकित के भाई ने तीनों आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
