मान-सम्मान से कोई समझौता नहीं करेगा तेली समाज

मान-सम्मान से कोई समझौता नहीं करेगा तेली समाज

राजनीति
Share Now

राजमहल विधानसभा क्षेत्र में करीब 40 हजार तेली समाज है. इसके बावजूद भी उन्हें राजनीतिक पार्टियां महत्व नहीं दे रही है इसको लेकर उनके द्वारा राजमहल विधानसभा क्षेत्र में बैठक की गई. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. राजमहल विधानसभा क्षेत्र के तेली समाज ने निर्णय लिया कि सर्वसम्मति से तेली समाज के कर्मठ, जुझारू और समाज के प्रति लगन तथा समाजसेवी एवं झारखण्ड प्रदेश में अखिल भारतीय तेली महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा भारतीय ओबीसी महासभा के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष के पद पर आसीन नन्दलाल साह को राजमहल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उताराने की घोषणा किया गया है. यह भी निर्णय लिया गया कि जिसकी घोषणा 9 अक्टूर को किया जाएगा.

सभी अनारक्षित सीटों पर तेली समाज ध्वजवाहक के रूप में खड़ी रहेगी

झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहु के उपस्थिति में तीनपहाड़ के बभनगंवां में सभा करके करके किया जाएगा. क्योंकि आज तक तेली समाज को सिर्फ वोट बैंक समझ कर उसका इस्तेमाल किया गया. अखिल भारतीय तेली महासभा का युवा प्रदेश अध्यक्ष हीरालाल साह ने कहा की संथाल परगना में सभी अनारक्षित सीटों पर तेली समाज ध्वजवाहक के रूप में खड़ी रहेगी और समाज के मान सम्मान के लिए राजनीतिक भागीदारी के लिए चुनाव के मैदान पर लड़ेगी. क्योंकि हम लोगों का मानना है जीत या हार हो इसका फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि हम गिर कर उठना उठकर चलना सिखा है. वहीं प्रदेश प्रभारी अरुण साह जी ने कहा कि तेली समाचार बंधुवा मजदूरी नहीं करेगी इस चुनाव में आर या पार की लड़ाई लड़ेगी और जो तेली समाज को उपेक्षा की है उसको सबक सिखाने की काम करेगी पूरे संथाल परगना में समन्वय बनाकर अपने समाज की उम्मीदवारों का प्रचार अभियान किया जाएगा.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *