झारखंड में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. ऐसे में पक्ष-विपक्ष एक दूसरे की गलतियां गिनवाने में लगी है तो दूसरी ओर नए-नए वादे कर जनता को लुभाने में जुटी हुई है. ऐसे में केंद्रीय मंत्री व भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ हमला बोलते हुए कहा यह चुनाव झारखंड को बचाने का चुनाव है. रोटी, बेटी और मिट्टी, इन तीनों की रक्षा करना हमारा संकल्प है.
‘भारत में जन्मे लोग भारतीय‘
शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि झारखंड में NRC लागू की जाएगी और घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर निकाला जाएगा. बांग्लादेशी घुसपैठियों की वजह से झारखंड की डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है. संथाल परगना में कभी 44 प्रतिशत से ज्यादा आदिवासी थे. लेकिन अब घटकर 28 फीसदी रह गई है. इन घुसपैठियों के कारण बाकी आबादी भी प्रभावित हुई है। भारत की धरती पर जिन्होंने जन्म लिया है, वो सब हमारे अपने हैं.
घुसपैठी हमारे घर आते हैं हमारी धरती पर कब्जा करते हैं और आदिवासी बहन-बेटियों से शादी करते हैं. उनके नाम पर प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं. उसके मालिक बन रहे हैं. बेटियों से शादी कर के चुनाव लड़ जा रहे हैं. फिर बेटियों के टुकड़े-टुकड़े कर फेंक दिए जाते हैं.और वोटबैंक के लालच में हेमंत सोरेन की सरकार, उनको यहां घुसवा रही है, उनके आधार कार्ड बनवा रही है, वोटर लिस्ट में उनके नाम लिखवा रही है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
