प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका

प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका, प्रेमी पर पत्नी को छोड़ने का दबाव बना रही थी मृतका

राजनीति
Share Now

झारखंड के पाकुड़ के जंगल में 14 वर्षीय नाबालिग की हत्या मामले में पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान नरेश पहाड़िया के रूप में की गई है. कहा जा रहा है कि पहाड़िया मृतका का प्रेमी था वह पहले से शादीशुदा भी था.

मामले को लेकर बताया जा रहा है कि मृतका गंगा पहाड़िया प्रेमी नरेश पहाड़िया पर अपनी पत्नी को तलाक देने का दबाव बना रही थी जिससे नाराज होकर युवक ने प्रेमिका को मारने की योजना बनाई. उसने उसे कॉल कर गंगा हटिया बुलाया. शाम को घर पहुंचाने के बहाने गांव के पास जंगल ले गया जहां पहले से उसके दो साथी मौजूद थे. उनलोगों ने पहले उसका गला दबाया फिर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी. शव को जंगल में फेंक कर फरार हो गया. घटना लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के करमपाड़ा गांव की है. बता दें कि 16 सितंबर को जंगल से युवती का शव बरामद हुआ था. मामले में मृतका के पिता जबरा पहाड़िया ने थाने में आवेदन देकर हत्या का मामला दर्ज कराया था.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *