झारखंड में ट्रेन डिरेल कराने की लगातार साजिश हो रही है. पिछले एक महीने में इससे जुड़े कई मामले सामने आ चुके हैं. ऐसा ही एक मामला झारखंड के चाईबासा से आया है. जिले के सोनुआ रेलवे स्टेशन के पास रलवे ट्रैक के जॉइंट पॉइंट संख्या 101A और 102B ज्वाइंट प्वाइंट पर किसी ने बड़ा पत्थर रख दिया था. पटरी पर पेट्रोलिंग कर रहे रेल कर्मियों की नज गई तो उन्होंने आनन-फानन में थर्ड लाइन समेत मेन अप व डाउन लाइन में रेल परिचालन बंद कर दी गई. घटना शनिवार रात 9:45 की है.
इस घटना के बाद चक्रधरपुर रेल मंडल में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना पर पहुंचे रेलकर्मियों ने ज्वाइंट पर रखे पत्थर को हटाया. इसके बाद रेलवे का परिचालन शुरू हुआ. इस दौरान करीब 20 मिनट तक परिचालन थप रहा.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
