झामुमो ने किया कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन, विभिन्न समितियों का हुआ गठन

झामुमो ने किया कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन, विभिन्न समितियों का हुआ गठन

झारखंड राजनीति
Share Now

6 अक्टूबर को झामुमो रांची जिला समिति के ईटकी प्रखंड समिति के तत्वावधान में कार्यकर्ता सम्मेलन साथ ही युवा मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा और किसान मोर्चा के गठन को लेकर गुलाम टोली ईटकी, रांची में बैठक हुई, जिसमें विभिन्न समिति का गठन हुआ। ईटकी प्रखंड अध्यक्ष वसीम ईकबाल की अध्यक्षता मे संपन्न हुए विभिन्न मोर्चा गठन की बैठक में मुख्य अतिथि के रुप मे झामुमो रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम जी शामिल हुए।

मंईयां सम्मान योजना से मजबूत हुई महिलाएं

इस अवसर पर झामुमो रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम जी ने अपने संबोधन मे कहा आज झामुमो ईटकी प्रखंड के विभिन्न मोर्चा के नियुक्त हो रहे पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं। मैं आशा करता हूं की आप सभी पार्टी के नीति सिद्धांतो को जन जन तक पहुंचाएंगे और संगठन को मजबूत करेंगे। राज्य मे हमारी सरकार है और हमारे पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने कई विकास कार्य किया। सरकार बनते ही कोरोणा महामारी आई, उस समय भी मुख्यमंत्री जी ने हर तक अनाज पहुंचाया और एक बेहतर प्रबंधन दिखाया। पिछले दिनों ही राजधानी रांची के कांटाटोली फ्लाईओवर जो लंबित पड़ा था उसे एक चुनौती की तरह लेते हुए पूरा किया। आज आप देख रहे हैं की हेमंत सरकार द्वारा मईयां सम्मान योजना लाई जिससे महिलाएं मजबूत हो रही हैं, इसकी सफ़लता आप कल्पना सोरेन जी की नेतृत्व मे चल रहे महिला सम्मान यात्रा मे उमड़ रहे महिलाओं और बहनों के हजारों हजार की भीड़ से देख सकते हैं। भाजपा वाले राज्य सरकार को अस्थिर करने और विकास कार्यों को रोकने के लिए लगातार प्रयास करते रही है। सरकार ने वर्षो पुरानी 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति विधान सभा से पास कराकर केंद्र को भेजा, उसपर केंद्र की भाजपा सरकार न तो कोई संज्ञान ले रही है और न भाजपा वाले कुछ बोल रहे हैं।

बैठक में कई लोग हुए शामिल

बैठक में जिला के पदाधिकारियों, वर्ग संगठनों के पदाधिकारियों साथ ही प्रखंड के पदाधिकारियों ने झामुमो को गांव गांव तक मजबूत करते हुए राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने को लेकर सम्बोधित किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष कलाम आजाद, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष फरीद खान, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष झब्बुलाल महतो, किसान मोर्चा जिला सचिव सज्जाद अंसारी, क्रीड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप मिर्धा,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शमीम मंसूरी, युवा मोर्चा जिला संयुक्त सचिव महताब अंसारी, ईटकी प्रखंड अध्यक्ष वसीम ईकबाल, सचिव राजकुमार उरांव, जिला मिडिया सदस्य राकेश वर्मा, युवा मोर्चा जिला सचिव सोनू मुंडा, संगठन सचिव रमजान रजा, मांडर प्रखंड अध्यक्ष रौशन एनामुल तिग्गा, कांके प्रखंड सचिव नवीन तिर्की, रवि कुमार, प्रिंस खान, जावेद, सोनू, जोएड, मोजाहिद, बाबू एवं अन्य जिला और प्रखंड/ पंचायत के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

गठित समिति इस प्रकार है :
युवा मोर्चा ईटकी प्रखंड समिती :
अध्यक्ष – आयान मुस्तफा
उपाध्यक्ष – इमरोज आलम
सचिव – कल्याण लकड़ा
संगठन सचिव – सोनू गोप
संयुक्त सचिव – अमन कच्छप

अल्पसंख्यक मोर्चा ईटकी प्रखंड समिती :
अध्यक्ष – पंकज
उपाध्यक्ष – जुबैर अंसारी
सचिव – समीम अंसारी

किसान मोर्चा ईटकी प्रखंड समिति :
अध्यक्ष – रफीक आलम
उपाध्यक्ष – मनीर अंसारी
सचिव – साजिद अंसारी

किसान मोर्चा ईटकी प्रखंड समिती :
अध्यक्ष – अरविंद उरांव
उपाध्यक्ष – समीर अंसारी
सचिव – साजिद अंसारी

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *