सीएम हेमंत सोरेन से मिले एम.पी.डब्ल्यू कर्मचारी संघ

सीएम हेमंत सोरेन से मिले एम.पी.डब्ल्यू कर्मचारी संघ

राजनीति
Share Now

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड राज्य एम.पी.डब्ल्यू. कर्मचारी संघ, झारखण्ड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ एवं संविदा/अनुबंध/एकमुश्त झारखंड कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा उनकी मांगों को पूरा करने को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष हर्ष जताया तथा मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से कहा कि राज्य सरकार विभिन्न विभागों के कर्मियों सहित सभी वर्ग-समुदाय को निरंतर उनका हक अधिकार देने का कार्य कर रही है।

मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने संयुक्त रूप से कुछ अन्य महत्वपूर्ण मांगों एवं अपनी भावनाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर झारखंड राज्य एम.पी.डब्ल्यू. कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री पवन कुमार, महासचिव श्री मंगल हेंब्रम, महामंत्री श्री सुनील कुमार शाह, श्री सरफराज अहमद, सलीम अंसारी एवं सैकड़ों की संख्या में संघ के सदस्यगण उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *