झारखंड में ACB की बड़ी रेड, 14 घंटे की छापेमारी के बाद एसडीओ और सीओ को ले गई रांची

झारखंड में ACB की बड़ी रेड, 14 घंटे की छापेमारी के बाद एसडीओ और सीओ को ले गई रांची

झारखंड राजनीति
Share Now

झारखंड में बड़गाई अंचल के लालू खटाल स्थित 8.86 एकड़ जमीन घोटाले मामले में एसीबी ने हजारीबाग के एसडीओ शैलेश कुमार और नोवामुंडी के सीओ मनोज कुमार से जुड़े कई ठिकानों पर रेड मारी. करीब 14 घंटे चली इस छापेमारी में पुलिस ने जमीन से जुड़े कागजात, पासबुक, निवेश के कागजात समेत कई दस्तावेज जब्त किए. इसके साथ ही एसीबी की टीम ने एसडीओ और सीओ के साथ मनोज कुमार कुमार के ड्राइवर अजय रविदास को रांची ले गई. जमीन घोटाले मामले में दोनों ईडी के गवाह है. इसी मामले में सीएम हेमंत सोरेन भी जेल जा चुका है.

एसडीओ और नोवामुंडी को रांची ले गई एसीबी

एसीबी की टीम मंगलवार सुबह से छापेमारी में जुटी हुई है. एसडीओ और सीओ के कार्यालय समेत उनके आवास समेत उनके रिश्तेदारों के यहां भी छापेमारी की गई. इस दौरान एसीबी की टीम ने बड़गाई अंचल के तत्कालीन राजस्व उपनिरीक्षक, अमीन को आमने सामने बैठाकर पूछताछ किया. इस दौरान कई नए खुलासे भी हुए.

शैलेश कुमार और नोवामुंडी के सीओ मनोज कुमार बड़गाई अंचल के सीओ रह चुके है. बड़गाई के जमीन घोटाले मामले में मनोज कुमार ने ही 2023 में सदर थाने में शिकायत की थी. उन्होंने तत्कालीन राजस्व निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद के खिलाफ अंचल के कागजात में छेड़छाड़, सरकारी कागजात को घर में रखने का आरोप लगाया थी. इस मामले में ईसीआइआर दर्ज किया था और सीएम हेमंत को गिरफ्तार किया था.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *