झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों झारखंड में मंईयां सम्मान योजना और आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं. इस दौरान वह लगातार भाजपा पर हमलावर है. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बीजेपी नेताओं को गिद्ध-विलार कहा. बुधवार को गोड्डा के महगामा में कार्यक्रम के दौरान बीजेपी पर हमलावर होते हुए सीएम ने कहा झारखंड में चुनाव की घंटी बजने वाली है. चुनाव को देखते हुए दूसरे राज्य के गिद्ध मंडराने लगे हैं. संथाल को तोड़ने की साजिश कर रहे हैं. उन्हें मणिपुर में जल रही बहन-बेटियां नहीं दिख रही. जिनकी इज्जत खुलेआम लुटी जा रही है लोग पलायन को विवश है लेकिन केंद्र की मुखिया एक बार भी वहां नहीं गई. इन्हें किसी से मतलब नहीं है इनकी नजर सिर्फ झारखंड पर है. इसलिए चिल-गिद्ध मंडरा रहे हैं. सीएम के इस बयान पर केंद्रिय मंत्री और हम के संरक्षक जीतन राम मांझी ने पलटवार किया है.
बीजेपी कर रही झारखंड की रूपरेखा तैयार
असम के सीएम हेमंता विस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को गिद्ध कहे जाने पर मांझी ने कहा जो जैसा चश्मा लगाएगा उसे सब वैसा ही दिखेगा. या जो खुद गिद्ध होगा उसे सामनेवाला गिद्ध ही दिखेगा. हम यहां वोट मांगने आएंगे तो क्या हम बिलार हो जाएंगे. उन्होंने कहा पार्टी पूरे दमखम से झारखंड में चुनाव लड़ेगी. इसको लेकर राष्ट्रीय स्तर पर तैयारी चल रही है रूपरेखा तैयार किया जा रहा है. कौन-कौन सीट पर हम जीत सकते हैं उसपर दावा ठोकेंगे.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
