Ranchi News: DSP और थाना प्रभारी ने नगड़ी, नारो व हटिया में चलाया चेकिंग अभियान, विधि-व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

अपराध अभी अभी जन सभा विशेष झारखंड
Share Now

द जन सभा  | निरंजन भारती

रांची के नगड़ी, नारो और हटिया क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने और अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। डीएसपी मुख्यालय-2 अजय आर्यन एवं नगड़ी थाना प्रभारी ने भारी पुलिस बल के साथ शुक्रवार को इन इलाकों के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील स्थानों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूम रहे लोगों से पूछताछ की और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए आवश्यक जांच-पड़ताल की। अचानक सड़कों और बाजारों में पुलिस के इस कड़े रुख को देखकर अपराधियों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया, जबकि आम नागरिकों ने पुलिस की इस मुस्तैदी की सराहना की।

निरीक्षण के दौरान डीएसपी अजय आर्यन ने ऑन-ड्यूटी पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को सुरक्षा और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और आम जनता की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीएसपी अजय आर्यन ने अपने बयान में कहा, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों की प्रभावी निगरानी के लिए यह विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया है। सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पेट्रोलिंग तेज करें और किसी भी संदिग्ध परिस्थिति पर तुरंत कार्रवाई करें। पुलिस अपराधियों और कानून हाथ में लेने वालों से सख्ती से निपटेगी, आम जनता को डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *