होली मिलन समारोह में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय

रांची
Share Now




रांची/सोनाहातु: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय शुक्रवार को सोनाहातु प्रखंड के पंडादी गांव में कांग्रेस कार्यकर्ता निशिकांत गंझू के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर श्री सहाय ने  कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों को होली की शुभकामनाएं दी। मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में सतत प्रयासरत रहने की अपील की।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को सशक्त बनाने पर बल दिया।


इस अवसर पर मुखिया सुरेंद्र सिंह मुंडा, उप मुखिया मुचीराम पुरान, पंचायत समिति सदस्य अभिलेख पुरान, पंसस दुर्गा सिंह मुंडा, पंसस कुंज बिहारी मुंडा, किरण मांझी, महानंद पुरान, विनोद मानकी, धनंजय लोहरा, राजन पुरान, ठाकुर सिंह मुंडा, योगेंद्र सेठ, विजय सिंह मुंडा, मदन कर्मकार, लक्ष्मण महतो, सुरेश महतो, दिलीप सेठ, महेश्वर कुम्हार, राजकिशोर महतो, हराधन पुरान, जयदेव पुरान, संजय सिंह मुंडा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *