काँके : होली त्यौहार को लेकर काँके थाना परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई.
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएँ व बधाई दी. और कहा होली एक ऐसा त्यौहार जो टूटे हुए रिश्तों को भी जोड़ता है. साथ ही उन्होंने कहा की लोकसभा चुनाव के चलते अचार संहिता लगी हुई है. ऐसे में आचार संहिता का पालन करते हुए सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में इस त्यौहार को मनाया जाय.

शांति समिति बैठक में प्रखंड उप- प्रमुख अंजय बैठा सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधि, नागरिक उपस्थित रहे.
बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अंजय बैठा ने कहा की होली त्यौहार को शांति और सौहार्द पूर्वक मनाएँ.
वहीं थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा ने कहा कि हुडदंग करने वालों पर क़ानूनी कारवाई की जाएगी.
मौक़े पर ज़िप सदस्य उप प्रमुख अंजय बैठा, हनीफ़ अंसारी, विश्वेष तिवारी, सरना समिति के अध्यक्ष रणजीत टोप्पो, अजीज़ अंसारी, स्त्रहुण साहू, जमील अंसारी, बोड़या पंचायत मुखिया सोमा उराँव, क्षितिज मिश्रा इत्यादि उपस्थित रहे.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
