पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए Jharkhand T20 League का होगा शुभारंभ

खेल झारखंड न्यूज़ रांची
Share Now

रांची: Jharkhand State Cricket Association (JSCA) ने राज्य में क्रिकेट को नई दिशा देने की पहल करते हुए पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए Jharkhand T20 League के शुभारंभ की घोषणा की है। इस लीग का आयोजन SJ Uplift के सहयोग से किया जाएगा।
पुरुष वर्ग की T20 लीग की शुरुआत छह फ्रेंचाइज़ी टीमों के साथ होगी, जिसका उद्देश्य झारखंड में एक प्रोफेशनल और टिकाऊ क्रिकेट संरचना तैयार करना है। टूर्नामेंट की शुरुआत जून के पहले सप्ताह में प्रस्तावित है।

इस महत्वपूर्ण घोषणा को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में JSCA के अध्यक्ष Ajay Nath Shah Deo, सचिव Saurabh Tiwary, उपाध्यक्ष Sanjay Pandey, संयुक्त सचिव Shahbaz Nadeem और SJ Uplift के संस्थापक Sambhav Jain मौजूद रहे।

इस पहल के जरिए राज्य में क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच मिलेगा, साथ ही महिला क्रिकेट को भी नई पहचान और अवसर प्रदान किए जाएंगे।

#JSCA #JharkhandT20 #Cricket #WomenInCricket #CricketDevelopment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *