कलाकार मतदाताओं को कैनवास के जरिए करेंगें जागरूक – सुबोध कुमार

कलाकार मतदाताओं को कैनवास के जरिए करेंगें जागरूक – सुबोध कुमार

झारखंड
Share Now

रांची। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार ने कहा कि मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करने के लिए “आर्ट 81” कार्यक्रम का 18 से 19 अक्टूबर को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम, रांची में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में झारखण्ड की कलाकृति, संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य को चित्रकारी के माध्यम से मतदान के प्रति ज्ञानवर्धन एवं सजग करने का कार्य किया जाएगा। वे आज “आर्ट 81” कार्यक्रम के आयोजन हेतु चयनित स्थल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम, रांची का भौतिक निरीक्षण कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि दो दिवस तक चलने वाले इस कला महोत्सव की संपूर्ण तैयारी ससमय पूरी करने की दिशा में रांची जिला प्रशासन एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव में केवल झारखंड के ही नहीं अपितु अन्य राज्यों से भी चित्रकला के क्षेत्र के नामचीन कलाकार भाग लेने वाले है। साथ ही नए वोटरों को आकर्षित करने के लिए मनोरंजक कार्यक्रमों जैसे नुक्कड़ नाटक, रंगोली, भाषण आदि का भी आयोजन किया जाना है। इसके साथ ही मतदान के महत्व को मनोरंजक रूप में मतदाताओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से आरजे एवं लाइव म्यूजिक बैंड द्वारा कार्यक्रम का संचालन भी किया जायेगा। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची सहित जिला निर्वाचन कार्यालय एवं मुख्य निर्वाचन कार्यालय के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *