कोडरमा में अफीम के शक में व्यवसायी के घर छापा, 1.07 करोड़ रुपए बरामद

कोडरमा में अफीम के शक में व्यवसायी के घर छापा, 1.07 करोड़ रुपए बरामद

झारखंड
Share Now

अफीम कारोबार के शक में कोडरमा के वृंदा गांव में होटल कारोबारी सुखदेव रजक के घर देर रात पुलिस ने छापा मारा. सोमवार रात दो बजे से मंगलवार दोपहर एक बजे तक छापेमारी चली. कारोबारी के घर से 1.07 करोड़ रुपए बरामद हुए.
साथ ही 58 ग्राम अफीम भी बरामद हुई. जिसकी कीमत 27 हजार रुपए बताई जा रही है. छापेमारी के बाद पुलिस ने दो वाहन कारोबारी के घर से दो वाहन भी जब्त कर लिया.

मामले में पुलिस ने कारोबारी के भाई रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.साथ ही कारोबारी समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मामले को लेकर कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि बरामद राशि नशे के कारोबार से जुड़ी हुई लगती है. पुलिस मामले को हर एंगल से जांच कर रही है. बरामद पैसे का कनेक्शन भी खंगाला जा रहा है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *