• कुल स्टोर हुए 19 हजार से अधिक
• 29 करोड़ 60 लाख खरीददारों ने रिलायंस स्टोर विजिट किया
रांची: रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड ने पिछले वर्ष 2024 में कुल 779 नए स्टोर खोले हैं। इसका मतलब कंपनी ने पिछले वर्ष भर में हर रोज 2 से भी ज्यादा स्टोर खोले, जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। देश भर में रिलायंस रिटेल के स्टोर्स की कुल संख्या बढ़कर अब 19,102 हो गई है। जिनमें पिछले वर्ष 29 करोड़ 60 लाख उपभोक्ता खरीददारी करने आए। इन आंकड़ों का खुलासा रिलायंस के तिमाही नतीजों में हुआ।
तिमाही नतीजों के मुताबिक वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड ₹90,333 करोड़ का राजस्व दर्ज किया है। जो पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 8.8% अधिक रहा। कंपनी का EBITIDA भी बढ़कर ₹6,828 करोड़ हो गया।
नतीजों पर टिप्पणी करते हुए रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा “रिटेल सेगमेंट के सभी प्रारूपों ने उल्लेखनीय योगदान के साथ मज़बूत प्रदर्शन किया है। रिलायंस रिटेल अपनी व्यापक पहुंच और विविध उत्पाद के माध्यम से ग्राहकों के शॉपिंग अनुभव को बेहतर बनाने का निरंतर प्रयास कर रहा है।
रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “त्यौहारी ख़रीद-फ़रोख़्त के दम पर रिलायंस रिटेल ने इस तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कम क़ीमत पर विविध और बेहतरीन उत्पादों की ओर हमारा ध्यान रहा जिसने ग्राहकों को हमारे स्टोर और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म की ओर आकर्षित किया।“
कंपनी ने हर श्रेणी में शानदार प्रदर्शन कर मार्किट पर पकड़ बनाए रखी। किराना में 37%, तो उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स में 12% वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई। फैशन और लाइफस्टाइल पोर्टफोलियो में GAP और AJIO जैसे ब्रांडों ने रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की। उधर खिलौना ब्रांड हैमलेज ने भी इटली में 3 नए स्टोर खोले। कंपनी के कैंपा और इंडिपेंडेंस जैसे ब्रांडों का कारोबार भी वित वर्ष 2025 में 1,000 करोड़ रुपये पार करने का अनुमान है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
