राजद ने 40 स्टार प्रचारक की सूची जारी की

चुनाव न्यूज़ रांची राजनीति
Share Now

लालू, तेजस्वी, सिद्दीकी, तेजप्रताप, राणा सहित अन्य नेता करेंगे प्रचार प्रसार

मुख्य चुनाव आयोग को सौंपी सूची

रांची: प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि झारखण्ड प्रदेश विधानसभा आम चुनाव 2024 के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने 40 स्टार प्रचारक की सूची जारी कर मुख्य चुनाव आयोग को सूचनार्थ भेजा है और प्रचार प्रसार के लिए अनुमति कार्ड उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

श्री यादव ने बताया कि राजद झारखंड में काफी मजबूती से चुनाव लड़ रहा है और राजद का दावा है कि सभी उम्मीदवार प्रचंड वोटों से जीत दर्ज करेंगे।

श्री यादव ने बताया कि सभी 40 स्टार प्रचारक की सूची के अनुसार प्रचार प्रसार के लिए चुनाव आयोग द्वारा अनुमति कार्ड निर्गत किया जाएगा।

स्टार प्रचारक की सूची
लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी प्र यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी, मो.अली अशरफ फातमी, तेजप्रताप यादव, डॉ.रामानंद यादव, जयप्रकाश नारायण यादव, भोला यादव, ललित कु यादव, प्रो.चंद्रशेखर, अर्जुन राय, रितु जायसवाल, आलोक कु मेहता, भूदेव चौधरी, डॉ रामचंद्र पूर्वे, अभय कुशवाहा, शिवचंद्र राम, जितेन्द्र कु राय, संजय कु गुप्ता, कांति सिंह, जावेद इकबाल अंसारी, उदय नारायण चौधरी, स्वीटी सीमा हेंब्रम, तनवीर हसन, फैयाज अहमद, कारी सोहेब, शक्ति सिंह यादव, समीर कु महासेठ, मो.महबूब अली कैंसर, सत्यानंद भोक्ता, गौतम सागर राणा, अभय सिंह, रंजन कु यादव, गिरधारी गोप, अनीता यादव, जमीरुद्दीन अंसारी, कुमार सर्वजीत, ममता भुइयां, आबिद अली और रानी कुमारी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *