झारखंड के आदित्यपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला. इस दौरान 56 घरों को ध्वस्त किया गया. यह कार्रवाई रेलवे स्टेशन विकास और विस्तारीकरण को लेकर रेलवे द्वारा की गई. अतिक्रमण हटाने से पहले लोगों को नोटिस जारी कर कागज दिखानें को कहा गया था. कागज नहीं दिखाने पर बुलडोजर से दुकान और घरों को धवस्त किया गया.
रेलवे का यह अभियान बिना बल प्रयोग के ही चला. कई लोगों ने स्वत: अपने घर को खाली कर दिया था तो कुछ लोगों से मशक्कत कर घर खाली कराई गई. अभियान में रेलवे के अधिकारी ,कर्मचारी एवं आरपीएफ जवान शामिल थे. बता दें कि टाटानगर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग और आरपीएफ जवानों ने बागबेड़ा क्षेत्र में शुक्रवार को चार जगहों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. बागबेड़ा थाना रोड में एक अवैध निर्माण को तोड़ने के साथ ट्रैफिक कॉलोनी रोड में एक जगह अवैध निर्माण तड़कर सड़क को चौड़ा किया गया है जबकि दो अन्य जगहों पर भी छोटे-छोटे जगह से अतिक्रमण हटाया गया.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
