रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि इस बार लोकसभा चुनाव में पूरे झारखंड में इंडिया गठबंधन का परचम लहराएगा।
श्री सिंह ने रविवार को राजधानी में पत्रकारों से कहा कि रांची संसदीय सीट से कांग्रेस की युवा प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को जनसंपर्क अभियान के दौरान व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। मतदाताओं का रुझान इंडिया गठबंधन की ओर है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव के पूर्व भाजपा ने जनता से जितने वादे किए, पूरे नहीं हुए। इसलिए जनता का भाजपा से मोह भंग हो गया है। भाजपा की जन विरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है।
श्री सिंह ने कहा कि रांची संसदीय क्षेत्र का पिछले पांच साल से अपेक्षित विकास नहीं हो सका, इसकी मुख्य वजह भाजपा सांसद की उदासीनता रही। उन्होंने रांची संसदीय क्षेत्र की जनता से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
