
हेमन्त सोरेन की ओर से माह-ए-रमज़ान के मुबारक मौके पर मुख्यमंत्री आवास में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में बड़ी संख्या में रोजेदार हुए शामिल

मुख्यमंत्री Hemant Soren की ओर से माह-ए-रमज़ान के मुबारक मौके पर मुख्यमंत्री आवास में दावत -ए- इफ्तार का आयोजन किया गया.

मुख्यमंत्री ने सभी रोजेदारों को रमजान की दी दिली मुबारकबाद
मुख्यमंत्री ने सभी रोजेदारों को रमजान की दिली मुबारकबाद दी. मौके पर सभी धर्म के लोगों ने एक साथ रोजा इफ्तारी की. दावत -ए- इफ्तार में मुख्यमंत्री के साथ सभी ने राज्य की उन्नति, सुख- समृद्धि, विकास और अमन- चैन के साथ- साथ प्रेम-भाईचारा, खुशहाली, बरकत और रहमत की दुआ की.

दावत- ए -इफ्तार में मंत्री श्री दीपक बिरुवा, श्री चमरा लिण्डा, श्री संजय प्रसाद यादव, श्री रामदास सोरेन, श्री इरफान अंसारी, श्री हफीजुल हसन अंसारी, श्रीमती दीपिका पाण्डेय, श्री सुदिव्य कुमार के अलावे कई विधायकगण, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और वरीय पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
