सुबोधकांत सहाय से मिलीं राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रानी कुमारी

राजनीति
Share Now



रांची: झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (महिला प्रकोष्ठ) की प्रदेश अध्यक्ष रानी कुमारी ने मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय से एचईसी आवासीय परिसर स्थित उनके आवास पर मुलाकात की।


इस क्रम में श्री सहाय ने आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन को मजबूत करने के लिए रानी कुमारी को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।


रानी ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए अभी से ही जनसंपर्क अभियान शुरू करने का निर्देश दिया।
  रानी कुमारी ने चुनाव में महागठबंधन की सफलता के लिए जनसंपर्क अभियान शुरू करने का आश्वासन दिया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *