झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य नज़रुल इस्लाम के द्वारा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी को जमीन में 400 फीट नीचे गाड़ देने के बयान पर भड़की भाजपा
निराश,हताश इंडी गठबंधन प्रधानमंत्री मोदी की हत्या की कर रहा साजिश- प्रतुल शाह देव
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आज हरमू रोड स्थित मीडिया सेंटर में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए इंडी गठबंधन पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के ऊपर जानलेवा हमला करने की साजिश करने आरोप लगाया। प्रतुल ने कहा कि साहिबगंज में झामुमो केंद्रीय समिति के सदस्य नज़रुल इस्लाम ने विकृत मानसिकता और जिहादी सोच का परिचय देते हुए मोदी जी को जमीन के 400 फीट नीचे गाड़ने की धमकी दी है। प्रतुल ने कहा इस बयान के सार्वजनिक होने के 24 घंटे के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। यह साफ दिखता है की सरकार ऐसे जिहादी तत्वों को बढ़ावा दे रही है। इससे पूर्व कोडरमा में राजद नेता ने मोदी जी की खोपड़ी में गोली मारने की बात कही थी। यह सीक्वेंस साफ दिखता है कि इंडि गठबंधन के नेता मोदी जी के खिलाफ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए साजिश कर रहे हैं और जनता को भड़का रहे है।
प्रतुल ने कहा यह बेहद और दुर्भाग्यपूर्ण है कि झारखंड पुलिस के द्वारा अब तक नज़रुल इस्लाम की गिरफ्तारी नहीं हुई है।इस जेहादी व्यक्ति ने तो सीधे तौर पर प्रधानमंत्री के हत्या की बात कही है। लेकिन फिर भी मुख्यमंत्री चौपाई सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा खामोश है।
इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए क्योंकि देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा से सीधा जुड़ा मामला है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश की अस्मिता और गौरव के प्रतीक है।उनके हत्या करने करने की बात करके विपक्ष साफ दिखा रहा है कि उसका लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर विश्वास नहीं है।
पूरे प्रदेश में राज्य सरकार अराजकता का वातावरण चाहती है। एक तरफ राजद और झामुमो के नेता मोदी जी की हत्या करने की बात कर रहे हैं। तो दूसरी तरफ आदिवासी महिला सांसद गीता कोर को झामुमो के सशस्त्र समर्थकों द्वारा बंधक बनाकर रखा जाता है। प्रतुल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए क्योंकि देश के प्रधानमंत्री के ऊपर हमले और उनकी हत्या की बात कहना राजद्रोह की श्रेणी में आता है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
