कल्पना सोरेन ने संभाली JMM की न्याय उलगुलान महारैली की कमान, जारी किया महारैली का एजेंडा कहा होगा उलगुलान

चुनाव
Share Now

21 अप्रैल 2024 को झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में इंडि गठबंधन का होने वाला उलगुलान न्याय महारैली के लिए कल्पना सोरेन ने कमान संभाली है उन्होंने ने अपने एक्स हैंडल के जरिए एजेंडा की घोषणा कर दी है

जेएमएम द्वारा आयोजित न्याय उलगुलान रैली की कमान खुद झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने संभाली है. रैली को INDI गठबंधन की मुंबई और दिल्ली की तर्ज पर 21 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा है. रांची के प्रभात तारा मैदान में झामुमो की न्याय उलगुलान महारैली होगी. इसे लेकर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. महारैली को सफल बनाने में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन खुद जुटी हुई हैं. उन्होंने INDI गठबंधन की तमाम पार्टियों को महारैली में शामिल होने का न्योता भेजा है.

झामुमो ने अन्य दलों के नेताओं को भेज न्योता

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत राहुल गांधी और सोनिया गांधी को शामिल होने के लिए न्योता भेजा गया है तो वहीं सुनीता केजरीवाल, उद्धव ठाकरे और ममता बनर्जी को भी निमंत्रण भेजा जा चुका है. चूंकि खुद कल्पना सोरेन और सीएम चंपई सोरेन ने मार्च 20 को मुंबई में और मार्च 30 को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में हिस्सा लिया था तो जेएमएम को उम्मीद है कि उनके बुलावे पर तमाम दलों के नेता जुटेंगे और यहीं से झारखंड की 14 सीटों के लिए चुनावी अभियान का शानदार आगाज करेंगे. राज्य में 13 मई यानी चौथे चरण से चुनाव शुरू होगा. यहां 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी.

उलगुलान न्याय महारैली का एजेंडा

तानाशाही के खिलाफ

 चंदा चोरों के खिलाफ

 इलेक्टोरल बॉण्ड महालूट के खिलाफ

 जल, जंगल, जमीन लूटने वालों के खिलाफ

 आदिवासी विरोधियों के खिलाफ

 दलित विरोधियों के खिलाफ

 पिछड़ा विरोधियों के खिलाफ

 अल्पसंख्यक विरोधियों के खिलाफ

 महिला, युवा, किसान, मजदूर विरोधियों के खिलाफ

 सरकारी संपत्तियों को बेचने वालों के खिलाफ

 बेरोजगारी के खिलाफ

 महंगाई के खिलाफ

पूरा देश कह रहा है

उलगुलान!

उलगुलान!

उलगुलान!

अपनी आवाज बुलंद करने को, उलगुलान शुरू करने को

रांची चलो – 21 अप्रैल 2024

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *