भाजपा ने इंडी गठबंधन और झारखंड मुक्ति मोर्चा पर बोला बड़ा हमला

21 अप्रैल की रैली में भ्रष्टाचारी, सनातन विरोधी ,टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्य और परिवार वादी राजकुमार एक मंच पर नजर आएंगे
सीता सोरेन ने अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ उलगुलान का ऐलान किया, झामुमो खामोश क्यों?
21 अप्रैल 2024 को इंडिया गठबंधन के द्वारा प्रभात तारा मैदान में आयोजित होने वाले उलगुलान न्याय महारैली को लेकर भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला.
प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रतुल शाह देव ने कहा कि 21 अप्रैल को एक ही मंच पर भ्रष्टाचारी, सनातन विरोधी, टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग और परिवारवादी राजकुमार दिखेंग। आगे उन्होंने कहा कि रैली का नाम उलगुलान रखना भगवान बिरसा मुंडा सहित झारखंड के अमर शहीदों का अपमान है। उन्होंने उलगुलान का आह्वान अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ किया था। उलगुलान शब्द आदिवासी अस्मिता से और आदिवासी सम्मान से जुड़ा है।ऐसे भ्रष्टाचारी जुटान का नाम उलगुलान देकर इन्होंने पूरे देश के आदिवासियों का अपमान किया है।
श्री प्रतुल ने सोरेन परिवार के घर की बड़ी बहू सीता सोरेन ने अपने साथ परिवार के भीतर हुए अन्याय के खिलाफ उलगुलान का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि किस तरीके से उनको अपनी बेटियों की परवरिश करने के लिए परिवार के भीतर अकेला छोड़ दिया। विषम परिस्थितियों में उन्होंने बच्चियों को पाला पोसा था। परिवार में उन्हें तिरस्कृत किया गया। सीता सोरेन ने अपने आंदोलनकारी पति स्वर्गीय दुर्गा सोरेन के रहस्यमई मौत को साजिश बताते हुए जांच की मांग की पर सरकार ने उसे ठंडे बस्ती में डाल दिया। इस उलगुलान के मुद्दे पर झारखंड मुक्ति मोर्चा खामोश क्यों?
ऐसी ही खामोशी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लोबिन हेंब्रम के द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ , स्थानीय नीति और 1932 की स्थानीय नीति को लागू करने के लिए किए गए उलगुलान पर भी चुप्पी साध ली है। उल्टे उन पर प्रश्न उठाने के लिए झामुमो के नेताओं द्वारा लगातार टारगेट किया जा रहा है
विपक्षी गठबंधन झारखंड में पूरे तरीके से खंडित दिख रहा है।चतरा, पलामू में फ्रेंडली फाइट की बात हो रही है। अब चुनाव में फ्रेंडली फाइट क्या होता है? लोहरदगा, राजमहल और कोडरमा में भी इनके बागी उम्मीदवार भी ताल ठोक रहे हैं
21 अप्रैल को कांग्रेस के बड़े नेता भी मंच पर आएंगे जिनके सांसद डीके शिवाकुमार दक्षिण भारत को अलग देश बनाने की मांग कर रहे थे। आगामी चुनाव में जनता इन देश विरोधी,सनातन विरोधियों के खिलाफ ईवीएम से उलगुलान करेगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
